फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: झारखंड के कुशाग्र ने नगालैंड के खिलाफ बनाए 266 रन, यह कारनामा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

Mon, 14 Mar 2022 10:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कुमार कुशाग्र ने अपनी 266 रन की पारी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वो झारखंड के लिए दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के जावेद मियांदाद को भी पीछे छोड़ा है। 
 
विज्ञापन
कुमार कुशाग्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल में झारखंड के कुमार कुशाग्र ने शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने नगालैंड के खिलाफ 266 रन का पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 17 साल के कुशाग्र रणजी ट्रॉफी में 250 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 269 गेंदों में 37 चौके और दो छक्कों की मदद से 266 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत झारखंड ने पहली पारी में 880 रन का स्कोर बनाया। 
विज्ञापन


कुशाग्र झारखंड के लिए दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ईशान किशन ने 2016 में दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाए थे। इसके अलावा कुशाग्र ने पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मियांदाद को भी पीछे छोड़ दिया है। मियांदाद के 47 साल पुराना रिकॉर्ड अब किसी भारतीय बल्लेबाज ने तोड़ा है। साल 1975 में मियांदाद ने 17 साल 311 दिन की उम्र में कराची किंग्स की तरफ से खेलते हुए नेशनल बैंक के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। अब कुशाग्र ने महज 17 साल की उम्र में 250 रन से ज्यादा की पारी खेली है। यह कुशाग्र का तीसरा मैच है। 



वीनू मांकड़ ट्रॉफी में किया कमाल
कुशाग साल 2019 में पहली बार चर्चा में आए थे। उन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में सात मैचों में 535 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। कुशाग बल्लेबाज होने के साथ ही विकेटकीपिंग भी करते हैं। उनके अलावा शहबाज नदीम ने भी अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 177 रन बनाए। विराट सिंह ने 107 और राहुल शुक्ला ने 85 रन की पारी खेली। इस मैच में झारखंड बहुत ही मजबूत स्थिति में आ चुका है और अब उसका मैच हारना बहुत मुश्किल है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद नगालैंड चार विकेट के नुकसान पर 130 रन बना चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें