झांसी से आपको क्यों खेलना चाहिए
-अगर आपका टीम में चयन होता है तो आपको खेलते हुए टीवी, ओटीटी, प्रिंट के जरिये 20 करोड़ से ज्यादा हिंदुस्तानी देख सकेंगे।
-इस टूर्नामेंट में क्रिस गेल, हरभजन सिंह, ब्रेट ली, इरफान पठान और सुरेश रैना जैसे दिग्गज टीमों को मेंटर कर रहे हैं जिनसे आप जीवन भर याद रखने वाली चीजें सीख सकते हैं।
-अगर झांसी टीम एलएलसीटेन10 का खिताब जीतती है और आप उस टीम का हिस्सा होते हैं तो पूरे शहर और परिवार को गौरवान्वित करने वाला क्षण आपको मिलेगा।
क्या कहते हैं झांसी टीम के मालिक
बैध्यनाथ समूह के जेएमडी अनुराग शर्मा ने कहा कि मुझे बेहद गर्व और खुशी है कि बैध्यनाथ बुंदेलखंड ब्लास्टर्स एलएलसीटेन10 में भाग ले रही है। आइये एकजुट होकर बुंदेलखंड के युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें। झांसी में 15 जनवरी को होने वाले ट्रायल्स के लिए शीघ्र रजिस्ट्रेशन करें और इस ऐतिहासिक अवसर का लाभ उठाएं। मेरी झांसी और इसके आसपास के क्षेत्रों के क्रिकेट खिलाड़ियों से अपील है कि वह एलएलसीटेन10 में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और झांसी की टीम को विजेता बनाने का संकल्प करें। युवा शक्ति नए भारत की पहचान आइये इसे एलएलसीटेन10 के जरिये और मजबूत करें।
ट्रायल के लिए यहां करें रजिस्टर
दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आप ट्रायल के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।