जेमिमा की पारी ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े
वह वर्ल्ड कप नॉकआउट में शतक लगाने वाली सिर्फ दूसरी बल्लेबाज बनीं। इससे पहले 2022 के फाइनल में इंग्लैंड की नैट स्किवर-ब्रंट (148)* ने यह कमाल किया था।
ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को झटका
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम, जिसने 2017 के बाद से किसी वर्ल्ड कप मैच में हार नहीं देखी थी, भारत के सामने घुटने टेक गई। उनका 15 मैचों का जीत का सिलसिला (2022–2025) यहीं खत्म हुआ। दिलचस्प बात यह है कि पिछली बार (2017) भी भारत ने ही ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया था।
ऑस्ट्रेलिया की जीत की लड़ी टूटी
| टीम |
जीत का सिलसिला |
अवधि |
| ऑस्ट्रेलिया |
15 |
2022–2025 (समाप्त) |
| ऑस्ट्रेलिया |
15 |
1997–2000 |
| ऑस्ट्रेलिया |
12 |
1978–1982 |
| न्यूजीलैंड |
11 |
1988–1993 |
| इंग्लैंड |
10 |
1993–1997 |
ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में रिकॉर्ड
महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया अब तक 6 बार खेल चुकी है, जिनमें से दो बार उसे सिर्फ भारत ने हराया है (2017 और 2025)। भारत अब तीसरी बार महिला वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा है। पहले दो बार (2005 और 2017) टीम उपविजेता रही थी। इस बार टीम का लक्ष्य है- ट्रॉफी घर लाना।
| आंकड़ा |
संख्या |
| कुल मैच |
6 |
| जीत |
4 |
| हार |
2 (दोनों बार भारत से) |
भारत का सबसे बड़ा चेज
भारत ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार 200 से ऊपर का लक्ष्य चेज किया। इससे पहले टीम इंडिया कभी भी इतना बड़ा टारगेट नहीं जीत पाई थी। लेकिन इस बार स्क्रिप्ट कुछ और ही थी। 339 रनों का पीछा, वह भी वर्ल्ड कप नॉकआउट में! भारत की बेटियों ने कमाल कर दिया।
महिला वनडे विश्व कप के नॉकआउट में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने का एकमात्र पिछला उदाहरण ब्रिस्टल में 2017 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड-डब्ल्यू बनाम दक्षिण अफ्रीका-डब्ल्यू द्वारा 219 रनों का था। भारत का आज का 341/5 स्कोर महिला वनडे मैच में रनों का पीछा करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है, इससे पहले पिछले महीने दिल्ली में इसी टीम के खिलाफ भारत 369 रनों पर ऑलआउट हो गया था। भारतीय महिलाओं का पिछला सर्वोच्च रनों का पीछा करते हुए 2021 में मैके में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 265 रनों का स्कोर था।
महिला वनडे में 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा
| स्कोर |
टीम-खिलाफ |
स्थल |
साल |
| 339/5 |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया |
मुंबई (डीवाई पाटिल) |
2025 |
| 331 |
ऑस्ट्रेलिया vs भारत |
विशाखापट्टनम |
2025 |
| 302 |
श्रीलंका vs द. अफ्रीका |
पोटचेफस्ट्रूम |
2024 |
यह जीत खास इसलिए भी रही क्योंकि यह पहला मौका था जब किसी वनडे वर्ल्ड कप नॉकआउट (पुरुष या महिला) में 300+ रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज हुआ। इससे पहले पुरुष वर्ल्ड कप (2015) में न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 298 रन का लक्ष्य चेज किया था।
सबसे ज्यादा रन वाले मैचों में दूसरा स्थान
भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह सेमीफाइनल मैच महिला वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट बन गया। दोनों टीमों ने मिलकर 679 रन बनाए।
महिला वनडे में सर्वाधिक मैच कुल योग
| मुकाबला |
कुल रन |
स्थान |
साल |
| भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया |
781 |
दिल्ली |
2025 |
| भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया |
679 |
मुंबई (डीवाई पाटिल) |
2025 (वर्ल्ड कप) |
| इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका |
678 |
ब्रिस्टल |
2017 (वर्ल्ड कप) |
| भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया |
661 |
विशाखापट्टनम |
2025 |
| भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
651 |
कोलंबो (RPS) |
2025 |