श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने ने वन-डे क्रिकेट में लागू नए फील्डिंग नियम को हटाने की मांग की है। नए नियम के तहत 11वें से 40वें ओवर के बीच अधिकतम चार फील्डर ही 30 गज के बाहर रह सकते हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले तीसरे वन-डे से पहले उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो इस नियम से स्पिनरों की भूमिका खत्म हो जाएगी।
अधिकांश स्पिनरों में निराशा का भाव देखा जा रहा है। अब वह अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने और विकेट लेने पर कम, रन बचाने पर ज्यादा ध्यान लगे हैं। अगर आप शीर्ष स्तर के स्पिनर हैं और आपके पास काफी विविधताएं हैं तभी आप बने रह सकते हैं अन्यथा बाकियों के लिए काम बेहद कठिन हो गया है।’