फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 : मुंबई इंडियंस की तरफ खेलेंगे जयंत यादव, दिल्ली ने 'ट्रेडिंग विंडो' के तहत उन्हें सौंपा

Thu, 20 Dec 2018 10:41 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jayant Yadav
विज्ञापन

आफ स्पिनर जयंत यादव आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे। यह इसलिए क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 'ट्रेडिंग विंडो' के तहत मुंबई को सौंपा है।

विज्ञापन


28 वर्षीय यादव 2015 से दिल्ली फ्रेंचाइजी से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने केवल दस आईपीएल मैच ही खेले। जयंत ने चार टेस्ट और एक वन-डे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें से आखिरी मैच उन्होंने फरवरी 2017 में खेला था। 

आईपीएल की 'ट्रेडिंग विंडो' 2019 सत्र के शुरू होने से 30 दिन पहले तक खुली रहेगी। बता दें कि जयंत घरेलू क्रिकेट में हरियाणा से खेलते हैं और उन्होंने हाल में श्रीलंका में एमर्जिंग टीम कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 में खिलाड़ियों की नीलामी में छह खिलाड़ियों पर दांव लगाया है। इनपुट-भाषा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें