फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्रिकेटर था जयललिता का पहला क्रश 

Wed, 07 Dec 2016 08:38 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीएम जयललिता का सफर - फोटो : self
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का 5 दिसंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इसके बाद लोगों ने अपने अपने ढंग से उन्हें याद किया। किसी ने उनके फिल्मी करियर की बात की तो किसी ने राजनीतिक करियर की, तो कुछ लोगों ने उनके व्यक्तिगत जीवन की। इसी दौरान उनके  पहले प्यार या पहले क्रश की बात भी निकलकर सबसे सामने आ गई।
विज्ञापन

एक क्रिकेटर था जयललिता का पहला क्रश 

नारी कॉन्ट्रैक्टर
जयललिता को पहला क्रश भारत के पूर्व क्रिकेटर नारी कॉन्ट्रेक्टर से हुआ था। उन्होंने यह बात सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यु में स्वीकार की थी। उन्होंने बताया कि वह टेस्ट मैच में सिर्फ उन्हें देखने जाती थी। इसके बाद उन्हें शम्मीकपूर भी पसंद आए थे। 


 
विज्ञापन

एक क्रिकेटर था जयललिता का पहला क्रश 

नारी कॉन्ट्रैक्टर
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक जयललिता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए नारी कॉन्ट्रैक्टर ने कहा, 'मुझे ठीक से याद नहीं है जब मैं क्रिकेट खेलता था उस दौरान मेरी कोई मुलाकात जयललिता के साथ हुई हो। लेकिन मैं निश्चित रूप से उनके नेतृत्व के गुणों की प्रशंसा करता हूं। उनकी नेतृत्व क्षमता ने ही उन्हें लोकप्रिय बनाया। वह लोगों की भलाई के लिए काम करती थीं, इसलिए लोग हमेशा उन्हें अपनी जिंदगी में बने रहते देखना चाहते थे।
 
जयललिता द्वारा उन्हें अपना क्रश बताए जाने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एक प्रतिष्ठित नेता (जयललिता) ने उनके खेल के दिनों के दौरान उनकी तारीफ की इससे मैं बहुत खुश था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें