फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के इस दिग्गज बल्लेबाज ने भी माना, कोहली हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज

Thu, 08 Feb 2018 12:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की एक निजी वेबसाइट से  बात करते हुए मियांदाद ने कहा कि कोहली के पास जबरदस्त तकनीक है। वह हर बार मुसीबत में फंसी अपनी टीम को न सिर्फ बाहर निकालता है बल्कि उसे जीताने में भी कामयाब रहता है। यह एक महान बल्लेबाजी की निशानी होती है। बता दें  80 के दौर में मियांदाद भी ऐसी ही क्रिकेट के लिए जाने जाते थे। मियांदाद ने 357 इंटरनेशनल मैच खेलकर 16,213 रन बनाए थे। 

जब भी टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करने उतरती है तो कोहली हर बार आते हैं और रन बनाकर चले जाते हैं। यह काबिलियत हर खिलाड़ी में नहीं होती है, इसलिए कोहली एक अलग ही श्रेणी के बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन


मियांदाद ने कहा कि जिस बल्लेबाज की तकनीक खराब होती है वह कभी-कभी रन बनाने में कामयाब रहता है, लेकिन कोहली जब भी आते हैं रन बनाते हैं, जो इस बात का सबूत है कि वह तकनीकी तौर पर कितने मजबूत हैं। कोहली परिस्थितियों को भांप कर गेंदबाज की कमजोरियों और उसके मजबूत पक्ष को समझ लेता है और उसी के अनुसार अपनी तकनीक में परिवर्तन ले आता है। इसलिए कोहली को मैं महान और मौजूदा समय का सबसे बेस्ट बल्लेबाज मानता हूं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

कोहली के बाद पृथ्वी शॉ के बारे में भी बोले मियांदाद

पृथ्वी शॉ
मियांदाद ने अंडर-19 टीम इंडिया की भी तारीफ की और कहा कि जिस तरह से न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में भारत ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी और राहुल द्रविड की कोचिंग में पूरे टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गंवाए वर्ल्ड कप जीता वह काबिले तारीफ है। 

सेमीफाइनल में जिस तरह से हमारी टीम 203 रन के अंतर से हारी, उसके बाद इन बच्चों को हमें सपोर्ट करना चाहिए। हमारे खिलाड़ियों को सिर्फ एक टूर्नामेंट के आधार पर जज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जूनियर क्रिकेटर्स संसाधनों की कमी होने के बावजूद टूर्नमेंट के नॉकआउट राउंड तक पहुंचे यह काबिलेतारीफ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें