फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीबी ने सट्टेबाजी कंपनी को बेचे थे पीएसएल स्ट्रीमिंग के अधिकार, मियांदाद ने की जांच की मांग

Sat, 28 Mar 2020 02:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जावेद मियांदाद
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैचों के लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार ब्रिटेन स्थित सट्टेबाजी कंपनी को सौंपने की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच करने की मांग की। मियांदाद ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट खेलने वाला देश है जिसने कई घोटालों ओर समस्याओं को सामना किया है।

विज्ञापन


उसने सट्टेबाजी में लिप्त होने के कारण अच्छे खिलाड़ी गंवाए हैं इसलिए पीएसएल मैचों का सट्टेबाजी कंपनी की वेबसाइट पर सीधा प्रसारण होना छोटा मसला नहीं है। उन्होंने कहा कि भले ही ब्रिटेन में सट्टेबाजी वैध हो और सट्टेबाजी कंपनी ने सीधा प्रसारण केवल उन्हीं देशों में किया जहां सट्टेबाजी वैध है, तब भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मामले में मूक दर्शक क्यों बना रहा।

मियांदाद ने कहा कि जुआ और सट्टा पाकिस्तान में गैरकानूनी है और पीएसएल पाकिस्तान में हो रहा था ऐसे में मेरे लिए समझना मुश्किल है कि पीसीबी को कैसे यह पता नहीं था कि उनके एक मीडिया अधिकार भागीदार ने अंतरराष्ट्रीय लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार ब्रिटेन की एक सट्टेबाज कंपनी को सौंपे हैं।
विज्ञापन


मियांदाद ने कहा कि स्वतंत्र जांच समिति को तुरंत ही इस मामले की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अंदर जांच से कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि किसी भी हालत में उसके कुछ अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें