वेस्टइंडीज दौरे के बाद चोटिल हुए भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह मैदान पर वापसी के लिए अब तैयार हैं। बुमराह ने मंगलवार को जिम सेशन भी किया और यहां एक तस्वीर प्रशंसकों के साथ साझा भी की। इस तस्वीर पर बुमराह ने दो शब्द लिखकर साफ संकेत दे दिए हैं कि वह अब अपनी कमर दर्द से उबर चुके हैं और जल्दी ही मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। बुमराह ने जिम में वेट लिफ्टिंग मशीन के सामने खड़े होकर यह तस्वीर क्लिक की और लिखा कमिंग सून (जल्द आ रहा हूं)।