फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI Awards: बुमराह को पॉली उमरीगर अवॉर्ड, पूनम और शेफाली भी सम्मानित

Mon, 13 Jan 2020 03:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वार्षिक पुरस्कारों में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया।
 
विज्ञापन

2 of 8
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह को यह सम्मान 2018-19 में अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया। पुरस्कार के लिए एक अक्तूबर 2018 से 30 सितंबर 2019 के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया। इस दौरान टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने पर बुमराह और सर्वाधिक रन बनाने पर चेतेश्वर पुजारा को दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड दिया गया। बुमराह ने छह मैचों में तीन पांच विकेट हॉल के साथ 34 विकेट चटकाए। बुमराह को ट्रॉफी के साथ 15 लाख का चेक भी दिया गया।
 
विज्ञापन

3 of 8
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वालीं पूनम यादव को महिला वर्ग का सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 15 साल की हरियाणा की शेफाली वर्मा को शानदार पदार्पण के लिए सम्मानित किया गया।

4 of 8
कृष्णमाचारी श्रीकांत-अंजुम चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंच अवॉर्ड से नवाजा गया। अंजुम 100 वनडे खेलने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी हैं। अपने 17 साल के करिअर में अंजुम ने 4 विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन

किसे मिला क्या सम्मान

5 of 8
Cheteshwar Pujara
बुमराह : पॉली उमरीगर
पूनम यादव : श्रेष्ठ महिला क्रिकेटर
शेफाली वर्मा : जगमोहन डालमिया अवॉर्ड
चेतेश्वर पुजारा :  दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड
क्रिस श्रीकांत : कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंच अवॉर्ड
अंजुम चोपड़ा : कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंच अवॉर्ड
विज्ञापन

6 of 8
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
30 मैचों में 73 विकेट लिए जसप्रीत ने

बुमराह ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट झटके। बुमराह ऐसा करने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बने। इस दौरान बुमराह ने 30 मैचों में 73 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में भी अहम भूमिका निभाई थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट हैट्रिक की और दो मैचों में 13 विकेट लिए।

21 : विकेट लिए थे बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल जनवरी में चार मैचों में
18 : विकेट लिए थे विश्व कप के नौ मैचों में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह ने
विज्ञापन

7 of 8
शेफाली वर्मा - फोटो : social media
शेफाली ने नौ मैचों में बनाए 222 रन

शेफाली ने पिछले साल नौ टी-20 मैचों में 222 रन बनाए थे। इसके साथ ही 2018-19 सत्र में जूनियर घरेलू क्रिकेट में असाधारण प्रदर्शन के लिए उन्हें जगमोहन डालमिया अवॉर्ड दिया जाएगा। 46 मैचों घरेलू मैचों में उन्होंने सात शतक और पांच अर्द्धशतक सहित वनडे और टी-20 को मिलाकर कुल 1923 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
क्रिकेटर पूनम यादव
पूनम ने 8 वनडे मैचों में लिए 14 विकेट

आगरा की पूनम यादव ने पिछले साल सीमित ओवरों के क्रिकेट में 24 विकेट लिए। आठ वनडे मैचों में 14 और 15 टी-20 में दस विकेट। महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के लिए स्मृति मंधाना और झूलन गोस्वामी को भी सम्मानित किया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें