फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trohpy: बुमराह की वापसी पर अब तक नहीं मिली जानकारी, जडेजा को इस तेज गेंदबाज के लौटने का भरोसा

Mon, 10 Feb 2025 04:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक

सार

चोट के कारण बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच में पूरे समय नहीं रह पाए थे और उनका स्कैन किया गया था। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए वापसी नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि यह तेज गेंदबाज चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में लौटने में सफल रहेगा। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट के दौरान पीठ की समस्या से जूझ रहे थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट में लगी थी चोट 
चोट के कारण बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच में पूरे समय नहीं रह पाए थे और उनका स्कैन किया गया था। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए वापसी नहीं कर पाए थे। बुमराह की चोट को लेकर अभी आधिकारिक रूप से अपडेट नहीं मिला है, लेकिन इस लेकर क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों के बीच चिंता लगातार बढ़ रही है। 

कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में जीत के बाद जडेजा ने इस बात को स्वीकार किया कि बुमराह के रिहैब समय को लेकर कोई नई जानकारी नहीं मिली है। जडेजा ने कहा, मेरे पास बुमराह को लेकर कोई खबर नहीं है। अगर वह फिट होते हैं तो यह टीम और देश के लिए अच्छी खबर होगी। 
विज्ञापन

चोटों से परेशान रहे हैं बुमराह
करियर में काफी सफलताएं हासिल करने के बावजूद बुमराह चोट से काफी परेशान रहे है जिससे वह कई बार आईसीसी टूर्नामेंट में शामिल होने से चूक गए हैं। बुमराह चोट के कारण 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2021 तथा 2022 टी20 विश्व कप में नहीं खेल सके हैं। बुमराह की अनुपस्थिति में भारत ने इंग्लैंड से वनडे सीरीज जीत ली है, लेकिन अगर वह वापसी करते हैं तो इससे भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा। बुमराह दबाव और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हैं जो उन्हें टीम का अहम सदस्य बनाता है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें