चोट के चलते टी-20 सीरीज से बाहर हुए पेसर जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली तीन वन-डे मैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।
आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में पहले टी-20 के दौरान 24 वर्षीय बुमराह के अंगूठे में चोट लगी थी। पिछले बुधवार को उनकी लीड्स में सर्जरी हुई है। उसके बाद वह स्वदेश लौट आए हैं। उनकी सर्जरी सफल रही है और वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम के मार्गदर्शन में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने बुमराह की जगह शार्दुल को वन-डे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है।
बुमराह का पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलना थी संदिग्ध है जो एक अगस्त से बर्मिंघम में शुरू होगी। पहला वन-डे 12 जुलाई को नॉटिंघम, दूसरा 14 को लंदन और तीसरा 17 को लीड्स में खेला जाएगा।
वन-डे टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयर अय्यर, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।