अब जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे उनके आलोचकों से जोड़कर देखा जा रहा है। बुमराह ने जो स्टोरी लगाई है, उसमें लिखा है "आप कभी भी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचेंगे, अगर आप रुककर हर भौंकने वाले कुत्ते को पत्थर मारेंगे।"
T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, देखें फॉर्मल ड्रेस में खिलाड़ियों का डैसिंग लुक
टी20 विश्व कप न खेलने पर दुखी हैं बुमराह
टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद बुमराह ने ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया था। उन्होंने लिखा था "मैं इस बात से दुखी हूं कि मैं इस बार टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बनूंगा, लेकिन मैं अपने प्रियजनों से मिली शुभकामनाओं, देखभाल और समर्थन के लिए आभारी हूं। जैसे ही मैं ठीक हो जाऊंगा, मैं ऑस्ट्रेलिया में पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी टीम का सपोर्ट करूंगा।"