फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasprit Bumrah: 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित जसप्रीत बुमराह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चटकाए 32 विकेट

Tue, 07 Jan 2025 10:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुमराह फिलहाल पीठ की ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं। वह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर स्टार गेंदबाज ने घातक गेंदबाजी की थी। 32 विकेटों के साथ वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने। अब उन्हें इसका इनाम मिला है। बुमराह को दिसंबर महीने के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। 
विज्ञापन

बुमराह ने 150 से ज्यादा ओवर फेंके
बुमराह फिलहाल पीठ की ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं। वह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 30 साल का यह गेंदबाज पीठ की ऐंठन के कारण ही ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था। उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में 150 से ज्यादा ओवर फेंके। 
विज्ञापन

कमिंस और पेटरसन भी दौड़ में शामिल
इस पुरस्कार की दौड़ में बुमराह के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेन पेटरसन भी शामिल हैं। कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 3-1 से सीरीज अपने नाम की थी। तेज गेंदबाज कमिंस ने दिसंबर में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट में 17.64 की औसत से 17 विकेट हासिल किए। कमिंस ने महीने का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एडीडले में 57 रन पर पांच विकेट चटकाकर किया जिसकी मदद से मेजबान टीम 10 विकेट से आसान जीत दर्ज करने में सफल रही। इसके अलावा कमिंस ने मेलबर्न में 49 और 41 रन की उपयोगी पारियां भी खेलीं।

वहीं, पेटरसन ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो टेस्ट में 16.92 के औसत से 13 विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई जहां उसकी भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें