फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड में पांचों टेस्ट नहीं खेल पाएंगे बुमराह? बताया कितने मैचों के लिए उपलब्ध रहने की है योजना

Tue, 17 Jun 2025 07:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

बुमराह ने अपने कार्यभार प्रबंधन पर भी जानकारी दी और कहा कि पहले मैच में तो वह खेलेंगे ही, जबकि अन्य मैचों में उनकी उपलब्धता मैच की परिस्थिति और शारीरिक तौर पर वह कितने फिट हैं, उस पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस बात की पुष्टि की है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ हेंडिग्ले में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। फिटनेस को लेकर संशय के बीच बुमराह ने कहा है कि वह पहले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने साथ ही बताया कि उनकी रणनीति सीरीज में तीन मैच खेलने की है। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। 
विज्ञापन

बुमराह ने कार्यभार प्रबंधन पर दी जानकारी 
एक स्पोर्ट्स चैनल के लिए दिनेश कार्तिक के साथ बातचीत में बुमराह ने अपने कार्यभार प्रबंधन पर भी जानकारी दी और कहा कि पहले मैच में तो वह खेलेंगे ही, जबकि अन्य मैचों में उनकी उपलब्धता मैच की परिस्थिति और शारीरिक तौर पर वह कितने फिट हैं, उस पर निर्भर करेगी। बुमराह ने कहा, मैं निश्चित रूप से तीन टेस्ट मैच खेलने की सोच रहा हूं। अभी के लिए यही योजना है। जाहिर है, अभी सटीक संख्या तय नहीं है, लेकिन पहले टेस्ट में निश्चित रूप से उपलब्ध रहूंगा। हमें देखना होगा कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं, कार्यभार, मैच परिदृश्य, यह सब। लेकिन हां, इस समय, मुझे लगता है कि तीन टेस्ट ही हैं जो मैं खुद को निराशाजनक स्थिति में डाले बिना आराम से प्रबंधित कर सकता हूं। 

उन्होंने कहा, इसका दूसरा पहलू भी है। एक कप्तान के तौर पर मैं सिर्फ यह कहकर शर्तें नहीं तय कर सकता था कि मैं सिर्फ तीन मैच खेलूंगा। इससे टीम को सही संदेश नहीं जाता। इसलिए, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, मैं एक खिलाड़ी के तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा हूं, जितना हो सके उतना योगदान देने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद है कि मैं जितने भी मैच खेलूंगा, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।
विज्ञापन

बुमराह का अनुभव महत्वपूर्ण 
इस दौरे पर शुभमन गिल भारतीय टीम की कमान संभालेंगे और बुमराह गेंदबाजी विभाग में सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति में बुमराह का अनुभव टीम के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। बुमराह उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें टेस्ट कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था। बुमराह ने रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तानी की थी, लेकिन उनकी जगह गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछले कुछ वर्षों से बुमराह चोट की समस्या से जूझते रहे हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें मैच से चोट के कारण बीच में ही हटना पड़ा था। चोटिल होने की वजह से ही बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं बन पाए थे जिसे भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें