फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: 'अपनी आग उगलती गेंदों से विरोधी टीम को खाक कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह'

Tue, 21 May 2019 06:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : getty
एक जमाने में अपनी तेजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों में दहशत पैदा करने वाले जैफ थॉमसन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से काफी प्रभावित हैं जिनको लेकर उन्हें लगता है कि उनमें अपनी तेजी से विरोधी टीम को तहस नहस करने की क्षमता है।
विज्ञापन

2 of 4
कोहली एंड बुमराह - फोटो : hindustan times
बुमराह को सचिन तेंदुलकर ने वर्तमान समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया था। महान डेनिस लिली के पूर्व साथी थॉमसन ने भी बुमराह की तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैलकम मार्शल के साथ 70 के दशक में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे थॉमसन ने कहा, ‘बुमराह वास्तव में अच्छा गेंदबाज हैं। वह ऐसे गेंदबाज हैं, जो जितनी अधिक गेंदबाजी करते हैं उतना ही बेहतर परिणाम हासिल करते हैं।’
विज्ञापन

3 of 4
जसप्रीत बुमराह
उन्होंने कहा, ‘उनके पास विरोधी टीम को तहस-नहस करने के लिए पर्याप्त तेजी है। वह अपनी गति में बदलाव करते हैं और उनकी गेंदों को समझना मुश्किल है। मैंने नहीं देखा कि बल्लेबाज उनकी गेंदों को अच्छी तरह से समझ रहे हों। उनका एक्शन हटकर है और इससे अंतर पैदा होता है।’
विज्ञापन

4 of 4
कागिसो रबाडा
थॉमसन के अनुसार बुमराह के अलावा कागिसो रबाडा दो ऐसे गेंदबाज हैं जिन पर विश्व कप के दौरान निगाहें टिकी रहेंगी। बता दें कि साउथ अफ्रीकी पेसर कागिसो रबाडा भी जबरदस्त फॉर्म में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें