फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Record: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में विकेट लेने का नया कीर्तिमान बनाया, आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Mon, 04 Jul 2022 10:14 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

एजबेस्टन टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने भुवनेश्वर कुमार का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इंग्लैंड की पहली पारी में उन्होंने तीन विकेट चटकाए। 
 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी अगुआई में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और इस मैच में भारत की पकड़ मजबूत है। कप्तान बुमराह ने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया। पहले बल्ले के साथ उन्होंने आक्रामक पारी खेली और फिर गेंदबाजी करते हुए 68 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुमराह इस सीरीज में अब तक 21 विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने साल 2014 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान 19 विकेट लिए थे। अब जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में एक सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। बुमराह के पास एजबेस्टन टेस्ट की चौथी पारी में भी विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या बढ़ाने का मौका रहेगा। 

आमतौर पर भारतीय टीम अपने स्पिन गेंदबाजों के लिए जानी जाती है। अनिल कुंबले से लेकर हरभजन सिंह और आर अश्विन तक भारत ने क्रिकेट को कई शानदार स्पिन गेंदबाज दिए हैं, लेकिन इंग्लैंड में किसी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाजों का ही जलवा है। इंग्लैंड के हालात तेज गेंदबाजों के अनुकूल होते हैं और उन्हें पिच से मदद मिलती है। इसी वजह से तेज गेंदबाजों को यहां की पिचों पर ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका मिलता है और वो ज्यादा विकेट चटकाते हैं। इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शुरुआती पांच गेंदबाजों में सिर्फ एक स्पिन गेंदबाज है। सुभाष गुप्ते इस मामले में पांचवें नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट
गेंदबाज साल मैच विकेट
जसप्रीत बुमराह* 2021/22 5 21
भुवनेश्वर कुमार 2014 5 19
जहीर खान 2007 3 18
ईशांत शर्मा 2018 5 18
सुभाष गुप्ते 1959 5 17
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें