फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasprit Bumrah: न्यूजीलैंड में बुमराह की पीठ की हुई सर्जरी, IPL से रहेंगे बाहर! जानें कब हो सकती है वापसी

Wed, 08 Mar 2023 04:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुमराह को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह को ठीक होने में काफी वक्त लगेगा।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वह पीठ की चोट के कारण टीम इंडिया में नहीं है। बुमराह ने हाल ही में पीठ की सर्जरी भी कराई है। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में उनकी पीठ की सफल सर्जरी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि बुमराह आगामी आईपीएल संस्करण और संभावित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से दूर रह सकते हैं। उन्हें वापसी में करीब छह महीने लग जाएंगे।
विज्ञापन


बुमराह सिर्फ आईपीएल और संभावित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल ही नहीं बल्कि अगस्त-सितंबर में होने वाले एशिया कप से भी दूर रह सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुमराह को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह को ठीक होने में काफी वक्त लगेगा।

जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
शेन बॉन्ड ने दी थी अहम सलाह
न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर रोवन स्कटेल बुमराह की सर्जरी की है। वह इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिंसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ और  इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर का सही इलाज कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह को डॉक्टर स्कटेल से सर्जरी कराने की सलाह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने दी थी। बुमराह आईपीएल में मुंबई के लिए ही खेलते हैं।

ऑस्ट्रेलिया से सीरीज खेल रही टीम इंडिया
भारतीय टीम की बात करें तो वह अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। अब तक हुए तीन मैचों में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच नौ मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चौथे टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी।
विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
भारत को अंतिम टेस्ट में चाहिए जीत
भारत ने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। उसके बाद दिल्ली टेस्ट को उसने छह विकेट से अपने नाम कर लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंदौर में वापसी की। उसने तीसरे टेस्ट को नौ विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी की। भारत के लिए चौथा टेस्ट जीतना काफी जरूरी है। अगर उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो इस टेस्ट को जीतना होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच हारती है तो फिर उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के हार की दुआ करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें