फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूरोपीय क्लब क्रिकेट में पकड़ा गया सबसे शानदार रिले कैच, वन डर मर्वे और मुल्डर ने किया अद्भुत कारनामा

Sun, 26 Mar 2023 05:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट में खास तरह की ट्रेनिंग के साथ खिलाड़ियों की फिटनेस का स्तर बहुत ऊपर जा चुका है। इस वजह से बाउंड्री लाइन पर कई बेहतरीन कैच पकड़े जा रहे हैं, लेकिन यूरोपीय क्लब क्रिकेट में जो हुआ है, उस पर यकीन करना मुश्किल है। 
 
विज्ञापन
जेसन वैन डेर मर्वे और जैकब मुल्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोप के क्लब क्रिकेट में एक क्वालिफायर मैच के दौरान ऐसा कैच देखने को मिला, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह कैच सीआईवायएमएस क्रिकेट क्लब के जेसन वैन डेर मर्वे और जैकब मुल्डर ने ड्रेक्स के खिलाफ यूरोपीय क्रिकेट क्वालीफायर मुकाबले में पकड़ा। इन दोनों बाउंड्री लाइन के किनारे गजब की फिटनेस, फुर्ती और सूजबूझ दिखाते हुए बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया। 
विज्ञापन




सीआईवायएमएस के गेंदबाद एडम केनेडी ने फुल टॉस गेंद की और ड्रेक्स के बल्लेबाज अहमद नबी ने इस पर एक शानदार शॉट लगाया। हालांकि, गेंद ने लंबाई कम हासिल की और हवा ऊपर ज्यादा गई। ऐसे में गेंद मिडविकेट बाउंड्री के ठीक बाहर गिरने वाली थी। जेसन वैन डेर मर्वे वहां फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने बेहतरीन डाइव लगाकर गेंद पकड़ी लेकिन बाउंड्री लाइन पर गिरने से पहले गेंद वापस मैदान के अंदर फेंक दी। तब तक जैकब मुल्डर भी वहां पहुंच चुके थे। मुल्डर ने आगे बढ़कर कैच पकड़ा। हालांकि, वह भी बाउंड्री के बाहर जा रहे थे। ऐसे में उन्होंने आसानी से गेंद को हवा में उछाला और अंदर आकर गेंद पकड़ी और कैच पूरा किया। 



जब तक मुल्डर ने कैच पूरा किया तब तक मर्वे विकेट का जश्न मनाना शुरू कर चुके थे। कमेंटेटर भी इस कैच पर यकीन नहीं कर सके। सीआईवायएमएस के खिलाड़ियों ने विकेट का जश्न मनाने हुए वैन डेर मर्व और मुल्डर को घेर लिया। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




इस पर एक यूजर ने लिखा "दूसरे फील्डर को बाउंड्री पार करने और गेंद को उछालकर पकड़ने की जरूरत नहीं थी। यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।"



एक यूजर ने ट्वीट किया, "भाई ने अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है, जहां दूसरा खिलाड़ी अभी भी कैच पूरा कर रहा था।"



एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा "दूसरा वाला बंदा तो खुद बाउंड्री में गया। वो तो आसानी से पकड़ लिया था फिर बाउंड्री से बॉल को अंदर किया।"

मैच की बात करें तो सीआईवायएमएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125/3 का स्कोर बनाया। जवाब में, ड्रेक्स ने तीन विकेट खोकर चार गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें