फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया का युवा बल्लेबाज

Sun, 19 Nov 2017 03:40 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
जेसन सांघा - फोटो : twitter
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 23 नवंबर से शुरू होने वाले एशेज सीरीज में महज पांच दिन बचे हैं। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन और इंग्लैंड के बीच वॉर्म-अप मुकाबला खेला जा रहा है। इस अभ्यास मैच के अंतिम दिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन की ओर से खेल रहे 18 साल के क्रिकेटर जेसन सांघा ने शानदार शतक लगाया। जेसन का यह शतक रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया है।
विज्ञापन


रिकॉर्ड के लिहाज से इस कंगारू क्रिकेटर का यह शतक बेहद खास रहा। दरअसल, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे कम उम्र में शतक लगाने वालों में जेसन दूसरे नंबर पर काबिज हो गए। जेसन सांघा ने 18 साल 68 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे कम उम्र 17 साल 107 दिन में शतक लगाकर यह कीर्तिमान स्थापित किया था।

पढ़ेंः- एशेज सीरीज: ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, 7 साल बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी
  CENTURY! Jason Sangha brings up his maiden first-class ton against England! Terrific knock from the 18-year-old

WATCH LIVE: https://t.co/4wy9Q0xMm3 pic.twitter.com/gHVjZkE3VX — cricket.com.au (@CricketAus) November 18, 2017
   उम्र  दिन  नाम वर्ष 17 साल 107 दिन सचिन तेंदुलकर, भारत 1990 18 साल 68 दिन जेसन सांघा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया-11  2017 18 साल 223 दिन हसन तिलकरत्ने, श्रीलंका 1985-86
विज्ञापन

  18 साल  246 दिन  मुश्ताक मोहम्मद, पाकिस्तान 1962 .18 साल 250 दिन गुरशरण सिंह, भारत अंडर-22 1981-82  18 साल 290 दिन  एड्रियन बराथ, वेस्टइंडीज-ए 2008-09
विज्ञापन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें