फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jason Roy: फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए देश का साथ छोड़ेंगे जेसन रॉय, फैसले ने क्रिकेट जगत में मचाया तहलका, जानें

Fri, 26 May 2023 03:23 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईसीबी अपने कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को एमएलसी में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं देगी। जेसन रॉय के अलावा उन्हीं के साथी खिलाड़ी रीस टॉप्ले भी एमएलसी में खेलने के लिए अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने वाले हैं।
विज्ञापन
Jason Roy - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जेसन रॉय ने अमेरिका में होने वाली मेजर क्रिकेट लीग में शामिल होने के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ अपने अनुबंधों को समाप्त करना चाहते हैं। मेजर क्रिकेट लीग इस साल 13 से 30 जुलाई तक अमेरिका के टेक्सास शहर के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में होने वाला है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के 32 वर्षीय बल्लेबाज ने 2019 में वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। जेसन रॉय के इस फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंका कर रख दिया है।

ईसीबी के साथ रॉय समाप्त करेंगे अनुबंध

इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय ने ईसीबी के साथ अपने अनुबंधों को समाप्त करने की पुष्टि की है। इस पर ईसीबी ने एक बयान जारी करते हुए कहा- "इंग्लैंड के सफेद गेंद के बल्लेबाज जेसन रॉय ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को सूचित किया है कि वह इस गर्मी के अंत में अमेरिका में होने वाले मेजर लीग क्रिकेट के साथ एक समझौता करना चाहते हैं।"

ईसीबी इस शर्त पर रॉय के फैसले से सहमत हुई है कि वह अपने ईसीबी इन्क्रीमेंटल कॉन्ट्रैक्ट (Incremental Contract) को रद्द कर दें। 

ईसीबी ने कहा- "ईसीबी स्पष्ट करना चाहता है कि इस निर्णय का असर आगे चलकर रॉय के इंग्लैंड टीम में चयन पर नहीं पड़ेगा। हमें पूरा विश्वास है कि जेसन रॉय इंग्लैंड क्रिकेट के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।"
 

इंग्लिश काउंटी की परेशानी बढ़ी
अमेरिका में होने वाला मेजर क्रिकेट लीग 13 से 30 जुलाई तक चलेगा। इस लीग को भारत और ऑस्ट्रेलिया के फ्रेंचाइजियों का समर्थन है। जहां इस लीग में चार आईपीएल के फ्रेंचाइजी शामिल हैं तो वहीं क्रिकेट विक्टोरिया और क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के दो फ्रेंचाइजी है। इस लीग का उद्घाटन सत्र का टकराव और इंग्लिश समर लीग से होने वाला है।

टी20 ब्लास्ट का सेमीफाइनल और फाइनल 15 जुलाई को होगा। फाइनल डे और 1 अगस्त को हंड्रेड की शुरुआत के बीच काउंटी चैंपियनशिप फिक्स्चर के दो राउंड हैं। इस बीच इंग्लिश लीग को इस बात की चिंता है कि भविष्य में एमएलसी का विस्तार होगा और यह लीग सीधे द हंड्रेड से टकराएगी।

कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को ईसीबी नहीं देगी एनओसी
ईसीबी अपने कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को एमएलसी में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं देगी। जेसन रॉय के अलावा उन्हीं के साथी खिलाड़ी रीस टॉप्ले भी एमएलसी में खेलने के लिए अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने वाले हैं। हालांकि, उनका यह निर्णय उनकी इंजरी के ऊपर निर्भर करता है।
विज्ञापन

पैसो के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ रहे खिलाड़ी
केवल आईपीएल ही नहीं दुनिया भर में कई ऐसे लीग शामिल है, जिसमें खिलाड़ियों के ऊपर पैसे की बारिश होती है। बिग-बैश से लेकर इंग्लिश काउंटी और द हंड्रेड, इस सब में खेलने के लिए खिलाड़ी अक्सर इंटरनेशनल क्रिकेट के मैचों को छोड़ देते हैं। क्रिकेट लीग में मिलने वाले पैसे किसी भी खिलाड़ी को रातो-रात अमीर बना देता है।

इस लीग मं जहां खिलाड़ियों को पैसा ही पैसा मिलता है वहीं इस लीग से कई युवा खिलाड़ियों को फायदा भी होता है। इससे केवल खिलाड़ी को पैसा ही नहीं बल्कि कई युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने का मौका भी मिलता है। ऐसे लीग मैचों से निकले कई खिलाड़ियों का चयन नेशनल टीमों के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें