फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने रचा इतिहास, World Cup से ठीक पहले पाकिस्तान के खिलाफ मचाया कोहराम

Sat, 18 May 2019 12:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड ने नॉटिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ एक और हाईस्कोरिंग मैच में 3 विकेट से जीत हासिल कर पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच  रविवार (19 मई) लीड्स में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
इमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्ला थमाया। फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज इमाम-उल-हक के चोटिल होने के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। फखर जमां ने 57 रन बनाए। बाबर आजम के साथ मिलकर उन्होंने पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन

3 of 6
शोएब मलिक
इसके बाद मोहम्मद हफीज ने 59 रन की पारी खेली। शोएब मलिक ने 26 गेंद पर 41 रनों की आतिशी पारी खेली। आखिरी के ओवरों में कप्तान सरफराज अहमद ने भी कुछ अच्छे शॉट्स खेले और 14 गेंद पर 21 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। इंग्लैंड की ओर से टॉम करन ने चार विकेट झटके। वहीं मार्क वुड ने दो और जोफरा आर्चर ने एक विकेट लिया।

4 of 6
जेसन रॉय - फोटो : getty
इस तरह पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 340/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड ने तीन गेंद शेष रहते ही लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। जेसन रॉय ने 89 गेंद पर 114 रन बनाए। इसके अलावा बेन स्टोक्स ने 71, जेम्स विंस ने 43 और जो रूट ने 36 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

5 of 6
जोस बटलर
कप्तान जोस बटलर और मोइन अली तो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। चार विकेट लेने वाले टॉम करन ने 30 गेंद पर 31 रनों की पारी भी खेली। पाकिस्तान की ओर से इमाद वसीम और मोहम्मद हसनैन ने दो-दो विकेट लिए। सीरीज का पहला मैच बारिश में धुला था, जबकि बाकी तीन मैच इंग्लैंड ने जीते, अभी चौथा मैच खेला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने अपने नाम वन-डे क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया अब इंग्लैंड सबसे ज्यादा बार 340 या इससे ज्यादा के स्कोर का पीछा करने वाली टीम बन गई है। भारत जहां यह कारनामा तीन बार कर चुका है तो दक्षिण अफ्रीका 2 बार। ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड भी 1-1 बार 340+ स्कोर के लक्ष्य को लांघ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें