वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह विंडीज टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया।
पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज ने दो विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह विंडीज टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया।