फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jason Gillespie: गिलेस्पी ने तोड़ी चुप्पी, संवादहीनता के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा, दिया यह बयान

Mon, 16 Dec 2024 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

पीसीबी ने हाई परफार्मेंस कोच टिम नीलसन के करार का कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया जिन्हें गिलेस्पी लेकर आए थे। पीसीबी ने गिलेस्पी को इसकी जानकारी तक नहीं दी और उन्हें अंधेरे में रखा था।
विज्ञापन
गिलेस्पी - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज और पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी ने सोमवार को पीसीबी को लताड़ लगाते हुए कहा कि बोर्ड ने पूरी तरह से उन्हें अंधेरे में रखा जिसकी वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। गिलेस्पी का करार 2026 तक का था, लेकिन उन्होंने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया। पाकिस्तान ने इसी साल की शुरुआत में व्हाइट बॉल और रेड बॉल टीम के लिए अलग अलग कोच नियुक्त किए थे। गैरी कर्स्टन को व्हाइट बॉल और गिलेस्पी को रेड बॉल टीम का कोच बनाया गया था। हालांकि, तीन महीने के अंदर दोनों कोच ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

गिलेस्पी ने संवादहीनता का आरोप लगाया

जेसन गिलेस्पी - फोटो : PCB
अब गिलेस्पी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि संवादहीनता के कारण उन्हें लगने लगा था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उनकी जरूरत नहीं है। गिलेस्पी ने एबीसी स्पोर्ट से कहा, 'चुनौतियां तो थीं, लेकिन मैं कुछ करने के इरादे से वहां गया था। मुझे पता था कि पाकिस्तान ने बहुत कम समय में बहुत सारे कोच बदले हैं। मैं चाहता था कि मुख्य कोच होने के नाते नियुक्त करने वाले से मेरा सीधा और स्पष्ट संवाद हो।'

टिम नीलसन को लेकर जानकारी नहीं दी

जेसन गिलेस्पी - फोटो : @TheRealPCB
उन्होंने कहा, 'मुझे हाई परफार्मेंस कोच नहीं रखने को लेकर पूरी तरह से अंधेरे में रखा गया।' पीसीबी ने हाई परफार्मेंस कोच टिम नीलसन के करार का कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया जिन्हें गिलेस्पी लेकर आए थे। गिलेस्पी ने कहा, 'टिम नीलसन को बताया गया कि उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है और मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले भी बहुत कुछ हुआ, लेकिन इस घटना के बाद मुझे लगने लगा कि मेरी जरूरत है भी या नहीं।'

कर्स्टन के साथ भी पीसीबी का मतभेद

बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB
इससे पहले अक्तूबर में कर्स्टन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। तब कर्स्टन ने भी पाकिस्तान टीम के कोचिंग पद से इस्तीफा दिया था। कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मतभेद होने के बाद पद छोड़ने का फैसला किया। 56 साल के इस पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच मतभेद तब से बढ़ने लगे जब राष्ट्रीय चयन समिति को टीम चुनने की जिम्मेदारी दी गई और उनसे या कप्तान से कोई सलाह नहीं ली गई। 
विज्ञापन

कर्स्टन के पावर को छीन लिया गया था

गैरी कर्स्टन और बाबर आजम - फोटो : Cricket South Africa/ICC
यहां तक कि जब मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान का नया सफेद गेंद का कप्तान बनाया गया था, तब भी कर्स्टन से कोई इनपुट नहीं लिया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजवान आधिकारिक कप्तान बनाने का एलान भी तब किया गया जब कर्स्टन पाकिस्तान में नहीं थे। कर्स्टन की भूमिका मैच के एनालिस्ट तक सीमित कर दी गई है और सिर्फ ऐसा करने के लिए उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था। वह इन घटनाओं से काफी नाराज थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें