फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, अरब गुल मोमंद की शानदार गेंदबाजी; अब किससे होगा सामना?

Thu, 24 Sep 2026 12:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन

सार

अफगानिस्तान ने एशियन गेम्स की पुरुष क्रिकेट स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। अफगानिस्तान ने ग्रुप ए के अपने पहले मैच में जापान को हराया। अफगानिस्तान के लिए अरब गुल मोमंद ने शानदार गेंदबाजी की।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम जापान - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान ने जापान को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में 48 रन से हरा दिया। जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे मोहम्मद अकरम ने 29 गेंदों पर दो छक्के और दो चौकों की मदद से 34 रन बनाए। 
विज्ञापन

जनत-रसूली ने अफगानिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया
करीम जनत ने 23 गेंदों पर 21 और कप्तान डारविश रसूली ने 27 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद इशाक ने 17 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 25 रन की पारी खेलकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जापान के लिए शोमा सुगाया-स्लेटर और इब्राहिम ताकाहाशी ने 2-2 विकेट लिए। थॉमस और डेविस को 1-1 विकेट मिला।

130 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी जापान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपना पहला विकेट शून्य के स्कोर पर खो दिया। दूसरे विकेट के लिए रियो सकुरानो-थॉमस और कप्तान फ्लेमिंग ने 31 रन की साझेदारी की। फ्लेमिंग 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद थॉमस और बेंजामिन डेविस के बीच तीसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी हुई। इस समय तक लग रहा था कि जापान अफगानिस्तान को टक्कर देने की स्थिति में है। लेकिन इसके बाद पूरी टीम बिखर गई। 53 रन पर तीसरा विकेट खोने वाली जापान 19.3 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान ने 48 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

जीत में चमके मोमंद
अफगानिस्तान के लिए अरब गुल मोमंद ने बेहतरीन गेंदबाजी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अरब ने 4 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए मात्र 8 रन देकर 4 विकेट लिए। नांगेयालिया खरोटी ने 3.3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। अब्दुल्ला अहमदजाई ने 2 और नजबुल्लाह जादरान ने 1 विकेट लिया। जापान का अगला मैच 26 सितंबर को नेपाल से और अफगानिस्तान का 25 सितंबर को नेपाल से है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें