इंग्लैंड टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जैमी ओवरटन अंगुली की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ शेष वनजे और टी20 सीरीज से बाहर हो गए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर एजबेस्टन में इंग्लैंड की 238 रन की जीत के दौरान रिटर्न कैच लेने की कोशिश करते हुए अंगली में चोट लगा बैठे।
इंग्लैंड क्रिकेट ने शनिवार को एक बयान में कहा, 'अब ओवरटन इंग्लैंड की मेडिकल टीम की देखरेख में रिहैबिलिटेशन कराएंगे। वनडे टीम में उनकी जगह कोई खिलाड़ी शामिल नहीं किया जाएगा।' वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच मंगलवार को खेला जाएगा। तीन मैच की टी20 सीरीज अगले शुक्रवार से शुरू होगी।
दूसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, साकिब महमूद।