फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anderson: टेस्ट में 32 बार पांच विकेट हॉल लेने वाले एंडरसन ने खेला आखिरी मैच, साथियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Fri, 12 Jul 2024 05:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

James Anderson Retired : एंडरसन ने इस साल अप्रैल में उस समय संन्यास का मन बना लिया था जब ईसीबी के प्रबंध निदेशक रॉब की, कोच बैंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें बता दिया था कि वह 2025-26 में खेले जाने वाले एशेज की उनकी योजना का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की तरह ही वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच को ही अपना आखिरी मैच माना।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शुक्रवार को अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला। अपने करियर के 188वें टेस्ट मुकाबले में दिग्गज ने कुल चार विकेट चटकाए। पहली पारी में एंडरसन ने एक विकेट चटकाया जबकि दूसरी पारी में उन्हें तीन विकेट मिले। इस मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पारी और 114 रन से हराया। इस मैच के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जेम्स एंडरसन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter
साथियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
इंग्लैंड के 41 वर्षीय गेंदबाज को उनके साथी खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, फैंस ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया। इसके बाद दिग्गज गेंदबाज ने मैदान पर मौजूद सभी का अभिवादन किया। इंग्लैंड क्रिकेट ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया है। इसके साथ कैप्शन में बोर्ड ने लिखा, "एक महान व्यक्ति के लिए सम्मान। अलविदा जेम्स एंडरसन और धन्यवाद।"

जेम्स एंडरसन - फोटो : Social Media
एंडरसन ने इस साल अप्रैल में उस समय संन्यास का मन बना लिया था जब ईसीबी के प्रबंध निदेशक रॉब की, कोच बैंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें बता दिया था कि वह 2025-26 में खेले जाने वाले एशेज की उनकी योजना का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की तरह ही वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच को ही अपना आखिरी मैच माना। सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट खेला था। 'गेंदबाजी के सचिन' एंडरसन ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े।

जेम्स एंडरसन - फोटो : अमर उजाला
एंडरसन भारत में खेली गई अपनी पिछली सीरीज में 33.50 की औसत से 10 विकेट चटकाये। वह धर्मशाला में आखिरी टेस्ट के दौरान 700 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले पहले तेज गेंदबाज बने थे।वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला से पहले एंडरसन ने काउंटी क्रिकेट में लंकाशर के लिए 35 रन पर सात विकेट चटकाकर लय में होने के संकेत दिए। उन्होंने अपने करियर का आगाज 21 साल पहले 2003 में लॉर्ड्स के मैदान पर ही किया था। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैदान पर आया है। उन्होंने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 42 रन पर सात विकेट झटके थे।
विज्ञापन

जेम्स एंडरसन - फोटो : ANI
मैच में क्या हुआ?
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने उन्हें पारी और 114 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। इंग्लैंड ने तीसरे दिन ही वेस्टइंडीज को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी और उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 79 रन बनाए थे और वह अभी इंग्लैंड से 171 रन पीछे चल रहा था। स्टंप्स के समय जोशुआ डा सिल्वा आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। तीसरे दिन वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद शमार जोसेफ ने तीन, जेडन सील्स ने आठ और गुडाकेश मोटी ने 31(नाबाद) रन बनाए। 136 रन पर पूरी टीम दूसरी पारी में ऑलआउट हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें