फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 की उम्र में भी वापसी को बेताब एंडरसन, 590 विकेट के साथ दुनिया के चौथे सबसे सफल बॉलर

Mon, 10 Aug 2020 06:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीi

सार

एंडरसन 590 टेस्ट विकेट के साथ सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न और अनिल कुंबले हैं।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक दशक का संभवत: अपना सबसे लचर प्रदर्शन करने के बावजूद इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का संन्यास लेने का इरादा नहीं है। देश के सबसे सफल गेंदबाज का करियर क्या खत्म हो गया है इस संदर्भ में एंडरसन ने सोमवार को कहा, ‘नहीं, ऐसा नहीं है।’ हाल में 38 बरस के हुए एंडरसन ने कहा, ‘जितना संभव हो मैं उतने अधिक समय तक खेलना चाहता हूं।’

विज्ञापन


एंडरसन की उम्र को देखते हुए उन्हें नियमित तौर पर संन्यास की अटकलों का सामना करना होगा और पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में इस तेज गेंदबाज के लचर प्रदर्शन के बाद इस तरह की अटकलें तेज हुई हैं। इंग्लैंड की तीन विकेट की जीत के दौरान एंडरसन ने ओल्ड ट्रैफर्ड में पहली पारी में 63 रन देकर एक विकेट चटकाया जबकि दूसरी पारी में वह 34 रन देकर एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए।

इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने लय गंवा दी और 10 साल में संभवत: पहली बार भावनाओं को खुद पर हावी होने दिया। उन्होंने कहा, ‘इसने मुझे उस समय की याद दिला दी जब मैंने पहली बार खेलना शुरू किया था। जब आप हताश हो जाते हो और थोड़े नाराज होते हो तो आप तेज गति से गेंद फेंकने का प्रयास करते हो और बेशक इससे मदद नहीं मिलती।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें