फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

James Anderson: क्रिकेट में अहम योगदान के लिए महान गेंदबाज एंडरसन को मिली नाइटहुड की उपाधि, जानिए करियर

Wed, 29 Oct 2025 03:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

43 वर्षीय एंडरसन को यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की इस्तीफा सम्मान सूची में अप्रैल 2024 में नामित किया गया था। उन्हें यह उपाधि क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए दी गई है।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को विंडसर कैसल में आयोजित एक समारोह में प्रिंसेस ऐन ने नाइटहुड की उपाधि देकर सम्मानित किया। 43 वर्षीय एंडरसन को यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की इस्तीफा सम्मान सूची में अप्रैल 2024 में नामित किया गया था। उन्हें यह उपाधि क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए दी गई है।
विज्ञापन

जेम्स एंडरसन - फोटो : अमर उजाला
पिछली साल लिया संन्यास
एंडरसन ने जुलाई 2024 में लॉर्ड्स में अपने 21 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन किया था। उन्होंने 188 टेस्ट मैचों में कुल 704 विकेट लिए, जो किसी तेज गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक हैं। उनसे आगे सिर्फ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) हैं। वनडे करियर में भी एंडरसन ने 269 विकेट चटकाए, जो आज भी इंग्लैंड के लिए एक रिकॉर्ड है, भले ही उन्होंने 2015 के बाद कोई सफेद गेंद का मैच नहीं खेला।
विज्ञापन

एंडरसन और कोहली - फोटो : ANI
काउंटी क्रिकेट खेल रहे एंडरसन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी एंडरसन ने लंकाशायर काउंटी के लिए 2025 सीजन में खेलना जारी रखा। उन्होंने 10 साल बाद टी20 क्रिकेट में शानदार वापसी की और अपनी टीम को एजबेस्टन में आयोजित फाइनल्स डे तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, एंडरसन को द हंड्रेड टूर्नामेंट में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की ओर से वाइल्डकार्ड कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है और वे 2026 सीजन में भी काउंटी क्रिकेट खेलने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें