फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिस के खेलने पर संशय कायम

Thu, 29 Nov 2012 11:46 PM IST
पर्थ/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर जाक कालिस के खेलने पर संशय बरकरार है। कालिस दूसरे टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने उम्मीद जताई है कि कालिस मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा, ‘कालिस अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं लेकिन हमें सुबह तक का इंतजार करना होगा। चोटिल होने के कारण पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेले तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर इस निर्णायक टेस्ट में खेलेंगे। स्पिनर इमरान ताहिर इस मैच से बाहर रहेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें