फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ए ने वेस्टइंडीज 65 रन से हराया, श्रेयस बने मैच के हीरो

Fri, 12 Jul 2019 09:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : social Media
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के दौरे पर गई इंडिया ए की टीम ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ शुक्रवार को पहला अपना पहला मैच खेला। पहले मैच में ही श्रेयस अय्यर ने 77 रन की शानदार पारी खेली। भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को कूलिज के मैदान पर पहले 50 ओवर के मैच में 65 रन से हरा दिया।

विज्ञापन


श्रेयस अय्यर की शानदार पारी की बदलौत भारत ए 190 के स्कोर तक पहुंच पाया। अय्यर ने नंबर 5 के बल्लेबाज हनुमा विहारी के साथ 95 रन की साझेदारी की। जिन्होंने 63 गेंदों में 34 रन बनाए। अय्यर ने अपनी 107 गेंदों की पारी में आठ चौकों और एक छक्के की मदद 77 रन बनाए, उन्हें रोवमैन पावेल ने रन आउट किया।

जबकि वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेस की ऑफस्पिन ने निचले क्रम को खत्म कर दिया, केवल 6.5 ओवरों में 19 रन पर 4 विकेट गिर गए। तेज गेंदबाज अकीम जॉर्डन ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें गायकवाड़ और पांडे के विकेट भी शामिल थे, भारत 48.5 ओवरों में ऑल आउट हो गया।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ए के शीर्ष क्रम को तेज गेंदबाज खलील अहमद और दीपक चाहर ने तहस नहस कर दिया। खलील ने पहले चार विकेटों में से तीन विकेट लिए। उन्होंने मेजबान टीम के 30 रनों पर 4 विकेट गिरा दिए। वेस्टइंडीज ए के दो बल्लेबाज ही संघर्ष करते दिखे जोनाथन कार्टर और पॉवेल दोनों ने 41-41 रन बनाए और पांचवें विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की।  

भारत के सभी पांच गेंदबाजों ने विकेट हासिल किया। खलील ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि स्पिनर राहुल चाहर, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। दोनों टीमों के बीच अगला मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें