कप्तान मिताली राज, भारतीय महिला क्रिकेट टीम
एक पत्रकार ने जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज से पुरुष क्रिकेटरों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने उसका जो जवाब दिया वो पढ़ने लायक है। दरअसल, पत्रकार ने मिताली से पूछा कि आपका पसंदीदा पुरुष क्रिकेटर कौन है, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि कहा क्या आप यही सवाल किसी पुरुष क्रिकेटर से पूछेंगे। क्या आप उनसे पूछेंगे कि उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है।
Superb response from Indian skipper Mithali Raj. Asked by a reporter who her favourite male player is: "Would you ask a man that?" 👊🏻 #WWC17 pic.twitter.com/RqgVLzXp46
— Adam Collins (@collinsadam) June 22, 2017
इतना ही नहीं मिताली ने कहा कि अक्सर हमसे यही सवाल किया जाता है, जबकि मुझसे यह पूछा जाना चाहिए कि आपका पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है। मिताली के इस जवाब से वहां मौजूद लोग काफी प्रभावित हुए। उन्होंने यह बात बेंगलुरू में आयोजित एक कार्यक्रम में कही थी।
साथ ही उन्होंने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई की ओर से की जा रही कोशिशों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पहले महिला क्रिकेट मैचों का प्रसारण टीवी पर नहीं होता था, इसलिए महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती थी। लेकिन बोर्ड ने पिछली दो सीरीज का प्रसारण टीवी पर किया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भी उनके बारे में पूछताछ बढ़ीी है।
बहरहाल, मिताली ने कहा कि पुरुष क्रिकेटरों ने कुछ मानदंड तय कर रखे हैं, जहां महिला क्रिकेटरों को पहुंचना है। मेरी कोशिश हमेशा से रहती है कि हम भी उस स्तर तक पहुंचे सकें और हमारा क्रिकेट भी उसी स्तर तक पहुंचे।