फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: कुलदीप यादव ने खोला राज, बताई दूसरे वनडे में जीत न मिलने की असल वजह

Thu, 25 Oct 2018 12:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच टाई रहा। भारत द्वारा खड़े किए गए 321 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने भी आखिरी गेंद में चौका जड़ स्कोर बराबरी पर ला दिया। मैच के बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बताया कि आखिर क्यों भारतीय टीम मैच में जीत हासिल नहीं कर पाई।
विज्ञापन

2 of 4
कुलदीप ने स्वीकारा कि ओस में गेंदबाजी करने में बड़ी दिक्कत हो रही थी। कुलदीप ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'ओस में गेंदबाजी करने में दिक्कत हो रही थी। गेंद पर नमी आने के कारण पकड़ बनाना मुश्किल हो रहा था लेकिन, आपको ऐसे हालात से सामंजस्य बिठाने के लिए काफी अभ्यास की जरूरत होती है।'
विज्ञापन

3 of 4
कुलदीप ने 67 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने कहा कि कप्तान विराट कोहली ने उन्हें सही जगह पर गेंद डालने और रनगति पर अंकुश लगाने के लिए कहा था। पहले बल्लेबाजी के फैसले पर कुलदीप ने कहा कि उन्हें लगा था कि दूसरी पारी में विकेट धीमी हो जाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
उन्होंने हेटमेयर की तारीफ करते हुए कहा, 'वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। उसे गेंदबाजी करना कठिन है। मैं उसके बल्ले पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहा था। वह पहले मेरे सामने सहज नहीं था लेकिन दो छक्के लगाने के बाद दबाव हट गया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें