फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ भारत तैयार करे स्पिन पिचें: कोहली

Sat, 27 Oct 2012 10:01 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत में स्पिन पिच बनाने की वकालत की है। कोहली ने कहा कि अगर भारत आगामी दौरे में मेहमान टीम इंग्लैंड को स्पिन मुफीद पिचों पर खिलाकर घरेलू हालात का फायदा उठाता है तो इसमें कुछ भी अनुचित नहीं है।
विज्ञापन


कोहली ने कहा, 'इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में हमें अभ्यास मैचों के दौरान सपाट पिच दी गई थीं वहीं मुख्य टेस्ट मैच के दौरान हरी भरी घसियाली पिच दी गई। इसके अलावा अभ्यास मैचों में हम 120 किमी प्रति घंटा से रफ्तार करने वाले गेंदबाजों की गेंद का सामना करते थे जबकि मुख्य मैच में स्थिति बिल्कुल अलग थी।

उन्होंने उछाल भरी पिच के बारे में कहा कि अगर (इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) हमारे साथ निष्पक्ष होना चाहते तो वे हमें टेस्ट मैचों में इस्तेमाल की गई पिच की तरह ही अभ्यास मैचों में भी वैसी ही पिच मुहैया करा सकते थे। विशेषकर जब तब वे जानती थी कि दौरा करने वाली टीम को अभ्यास करने का बहुत कम मौका मिलेगा। अब वे उछालभरी पिचों पर खेलेंगे और निश्चित रूप से महसूस करेंगे कि वे कहां टिकते हैं।
विज्ञापन


कोहली ने भी सीरीज से पहले मानसिक दबाव बनाने की रणनीति अपनाई और कहा कि केविन पीटरसन पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा क्योंकि वह उनके मुख्य खिलाड़ियों में से एक है जिनका अच्छे स्पिन आक्रमण के खिलाफ रिकार्ड अच्छा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें