जॉनी बेयरस्टो ने लगाई मदद की गुहार
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब खेल जगत पर भी दिखने लगा है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में अस्थिरता पैदा हो गई, जिसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दीं या उनके रूट बदल दिए। इसी उथल-पुथल के बीच इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंस गए हैं। इंग्लैंड लायंस टीम के साथ बतौर कोच अबू धाबी आए जॉनी बेयरस्टो ने मदद की गुहार लगाई है। शनिवार शाम इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान पर अपना बयान पोस्ट किया था। इसका जवाब बेयरस्टो ने रविवार सुबह दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?'
बेयरस्टो ने अपनी फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि मौजूद चैनलों से संपर्क करने की कोशिशों का कोई जवाब नहीं मिला। एमिरेट्स को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, 'फ्लाइट कैंसिल होने के बाद हमसे कोई बातचीत नहीं हुई है। बातचीत के तरीके आजमाए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। क्या कोई कृप्या संपर्क कर सकता है?'
ये भी पढ़ें: Jonny Bairstow: अबू धाबी में फंसे इंग्लिश क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई