फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इसी एटीट्यूड के पैसे हैं, बाकी सब एक जैसे हैं', चहल के जन्मदिन पर सहवाग का मजेदार ट्वीट

Tue, 23 Jul 2019 04:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए आज का दिन बेहद खास है। दुनियाभर से मिल रही शुभकामनाओं के बीच टीम इंडिया का यह लाड़ला खिलाड़ी आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहा है। अपने मस्तमौला अंदाज और मजाकिया व्यक्तित्व के लिए मशहूर युजी साथी खिलाड़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, तभी तो सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब तरीके से जन्मदिन की बधाइयां भी उन्हें मिल रही है। देखिए अगली स्लाइड पर कुछ ऐसे ही मजेदार ट्वीट्स...

विज्ञापन

वर्ल्ड कप के दौरान युजवेंद्र चहल की यह तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी। वीरेंद्र सहवाग ने चहल की इसी तस्वीर को ट्वीट करते हुए  लिखा है कि, 'इसी एटिट्यूड के पैसे हैं, बाकी सब एक जैसे हैं!
 

रोहित शर्मा लिखते हैं, 'जन्मदिन मुबारक हो G.O.A.T. युजवेंद्र चहल'
 

शिखर धवन ने ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे छोटे मियां
 

युजवेंद्र के स्पिन जोड़ीदार कुलदीप यादव ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे चा'
 

टीम इंडिया के लिए इंटनेशनल क्रिकेट में (टेस्ट, टी-20, वन-डे) 130 विकेट चटका चुके चहल स्पिन अटैक की जान है।
 

विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का हिस्सा रहे युजवेंद्र चहल ने पूरे टूर्नामेंट में 12 विकेट चटकाए थे। 
 
विज्ञापन

युजवेंद्र को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले आगामी दौरे में टी-20 टीम में जगह नहीं दी गई, लेकिन वन-डे और टेस्ट टीम में उनकी जगह बरकरार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें