फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास में जुटे इशांत, बहा रहे पसीना

Tue, 22 Oct 2013 07:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे वनडे में एक ही ओवर में 30 रन लुटाने वाले इशांत शर्मा अब इस तैयारी में हैं कि आगे उनसे ऐसी कोई चूक न होने पाए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली वनडे में 48वें ओवर में 30 रन लुटाकर टीम इंडिया की हार का कारण बने तेज गेंदबाज इशांत ने सोमवार को रांची में जमकर अभ्यास किया।

उन्होंने अभ्यास सत्र में गेंदबाजी कोच जोए डावेस के साथ अतिरिक्त समय भी बिताया।

हालांकि भारतीय टीम के अन्य सदस्यों ने आराम करना उचित समझा लेकिन इशांत ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। यहां जेएससीए स्टेडियम में इशांत दोपहर को गेंदबाजी कोच के साथ मैदान में आए।
विज्ञापन


इस दौरान कोच जोए उन्हें कुछ गेंदबाजी टिप्स भी देते हुए दिखाई दिए। कुछ घंटों तक चले इस अभ्यास सत्र में इशांत के साथ युवा पेसर जयदेव उनदकट भी खूब मेहनत करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


भारतीयों को डराकर खुश हैं कंगारू
ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि उनकी टीम आगामी चार वनडे मैचों में भी भारतीय बल्लेबाजों को शार्ट बॉल से डराने की रणनीति जारी रखेगी।

मैक्सवेल ने कहा, "मेरे विचार से शॉर्ट बॉल हमारी अभी तक सर्वश्रेष्ठ रणनीति है। मुझे नहीं लगता कि हम इस रणनीति में बदलाव करने जा रहे हैं। पिछले मैच में भी हमने अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन दुर्भाग्य से धोनी अपने शानदार प्रदर्शन से मैच आखिरी तक ले गए।"

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद हैं कि टीम इंडिया का खेमा चिंतित होगा। लेकिन हम इस समय काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।"

इस बीच मैक्सवेल ने कहा कि रांची में उनकी टीम भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ तेज और स्पिन आक्रमण के जरिए एकसाथ दबाव बनाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें