फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: धवन के बाद टीम इंडिया को लगा एक और बड़ा झटका, इशांत शर्मा टेस्ट सीरीज से बाहर

Tue, 21 Jan 2020 04:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन के बाद टीम इंडिया को और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा न्टूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। टखने में लगी चोट की वजह से वह कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शिरकत नहीं कर पाएंगे। 

 
विज्ञापन

2 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई
दरअसल, रणजी ट्रॉफी के दौरान विदर्भ के खिलाफ दिल्ली के लिए खेल रहे इशांत को टखने में चोट लग गई थी। हालांकि, चोट की गंभीरता उस वक्त पता नहीं चल सकी है, लेकिन वह दर्द से कराह रहे थे और सहयोगी स्टाफ की मदद से स्टेडियम से बाहर गए थे।
विज्ञापन

3 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : social media
विदर्भ की दूसरी पारी के पांचवें ओवर में उन्हें चोट लगी। शॉर्ट गेंद पर विरोधी कप्तान फैज फजल ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया और फॉलो थ्रू में इशांत फिसल गए। उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। 
विज्ञापन

4 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
31 साल के पेसर इशांत ने विदर्भ की पहली पारी में 45 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इशांत का यह इस रणजी सत्र में आखिरी मैच था। बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को पांच टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट मैचों की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। पहला टेस्ट 21-25 और दूसरा 29-04 मार्च तक खेला जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें