पिछले 3 मैचों की तरह इस बार भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के आगे भारतीय गेंदबाज नहीं चले और उन्हें रोक पाने में नाकाम रहे जिसका परिणाम यह रहा कि टीम इंडिया को जीत के लिए 349 रनों का विशाल लक्ष्य मिल गया।
कैनबरा वनडे में भारत की ओर से 4 गेंदबाजों ने अपने स्पेल में 50 से ज्यादा रन लुटाए। इशांत शर्मा (10 ओवर, 77 रन, 4 विकेट), भुवनेश्वर कुमार (8 ओवर, 69 रन), उमेश यादव (10 ओवर, 67 रन, 3 विकेट) और रविंद्र जडेजा (10 ओवर, 51 रन) 5 से ज्यादा के इकोनॉमी रेट से रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज रहे।
इशांत ने भले ही इस मैच में 4 विकेट झटके हों, लेकिन उनके नाम एक महंगे गेंदबाज का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह ऑस्ट्रेलिया में किसी वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड तेज गेंदबाज देवाशीष मोहंती के नाम था जिन्होंने 21 जनवरी, 2000 को होबर्ट वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 76 रन लुटाए थे।
साथ ही सोशल मीडिया में वह ट्रेंड भी करने लगे। ट्विटर पर इशांत इस बात के लिए ट्रेंड करने लगे कि वह कैनबरा में 'शतक' से 23 रन से चूक गए। साथ ही ऑस्ट्रेलिया 350 रन नहीं बना पाया।
The gud news is: Australia cud not complete 350 & the bad news is : Ishant Sharma missed his century by 23 runs in 4th ODI #AUSvIND #INDvAUS— Eaan (@IAmEhsaan) 20-जनवरी-2016
Ishant Sharma is 'Andhon mein Kaana Raja'— Be Yusuf (@barmare_yusuf) 20-जनवरी-2016