फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvNZ: इशांत शर्मा के साथ अनहोनी, टेस्ट टीम के एलान से ठीक पहले मैदान में गिरे

Mon, 20 Jan 2020 05:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा से पहले भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के टखने में यहां रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान चोट लग गई। विदर्भ के खिलाफ दिल्ली के लिए खेल रहे इशांत की चोट की गंभीरता अभी पता नहीं चल सकी है, लेकिन वह दर्द से कराह रहे थे और सहयोगी स्टाफ की मदद से स्टेडियम से बाहर गए।

विज्ञापन


विदर्भ की दूसरी पारी के पांचवें ओवर में उन्हें चोट लगी। शॉर्ट गेंद पर विरोधी कप्तान फैज फजल ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया और फॉलो थ्रू में इशांत फिसल गए। उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। 31 साल के पेसर इशांत ने विदर्भ की पहली पारी में 45 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इशांत का यह इस रणजी सत्र में आखिरी मैच था चूंकि उनका न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम में चयन तय माना जा रहा है। चोट गंभीर होने पर उन्हें एनसीए जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें