बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में 3 दिन पहले इंग्लैंड जाने वाली टीम का 'यो-यो' टेस्ट हुआ था। सूत्रों ने बताया कि टेस्ट में संजू फेल हो गए। बता दें कि हाल ही में खत्म हुए IPL के 11वें सीजन में संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ रुपए की भारीभरकम कीमत चुकाकर अपनी टीम में लिया थाा। उनका बल्ला भी जमकर बोला।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए संजू ने 15 पारियों में 441 रन बनाए। आरसीबी के खिलाफ एक मैच में संजू ने केवल 45 गेंदों में ही 92 रन बना डाले थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में महज 2 चौके और 10 गगनचुंबी छक्को का सहार लिया।