विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी-20 में लगातार दूसरा शतक जड़ने का कारनामा किया है। ईशान किशन टी-20 में लगातार दो शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं, उनसे पहले दिल्ली के उन्मुक्त चंद ने 2013 में दो लगातार शतक जमाए थे। टी-20 इतिहास की बात करें, तो ईशान किशन टी-20 में लगातार दो शतक जमाने वाले विश्व के आठवें बल्लेबाज हैं।