पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चालबाजी कर रहा है। टीम का चयन तो कर चुका है लेकिन घोषणा में विलंब कर रहा है। खबरों के मुताबिक पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का ही राग अलाप रहे हैं।
पीसीबी के एक अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि शहरयार खान ने दुबई में आईसीसी अधिकारियों के साथ बैठक में द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का मुद्दा उठाया था। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि बीसीसीआई के क्रिकेट सीरीज के इंकार करने से पीसीबी को करोड़ों का नुकसान हुआ।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि भारत में मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर दुबई में हाल ही में हुई आईसीसी की बैठक में बातचीत की गई है। पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा है कि अगर उनकी सरकार से टी-20 विश्व कप के लिए भारत जाने की अनुमति नहीं मिलती है तो पाकिस्तान के मैच तटस्थ स्थानों पर कराने का प्रस्ताव रखा गया है।
शहरयार द्वारा इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष गिल्स क्लार्क को इस सबंध में भी दिसंबर 2015 में अवगत कराया गया था। शहरयार ने गिल्स से इस बारे में बीसीसीआई से बातचीत करने की बात कही थी।