वहीं अगले साल इंग्लैंड में होने जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारे में बोलते हुए पठान ने कहा, 'युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और
भुवनेश्वर कुमार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। द. अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में
बुमराह का प्रदर्शन बेहद लाजवाब रहा है। वहीं भुवनेश्वर ने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी बल्कि फील्डिंग और बल्लेबाजी से भी काफी प्रभावित किया है।
पठान का कहना है कि आगामी वर्ल्ड कप (2019) में इन दोनों तेज गेंदबाजों का खेलना तय है। इन दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी में टीम इंडिया का गेंदबाजी डिपार्टमेंट काफी मजबूत होगा। वहीं शमी के बारे में पठान ने कहा, 'शमी बेहद प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। मोहम्मद शमी किसी भी इंटरनेशन टीम में अपनी जगह पक्की करने का दम रखते हैं। टीम से लगातार बाहर रहना उनके करियर के लिए अच्छा संकेत बेशक न हो, लेकिन युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना इंडियन क्रिकेट के लिए बेहतर है।