फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से बेदखल होने के बाद लंका प्रीमियर लीग में खेलना चाहता है यह दिग्गज भारतीय क्रिकेटर

Sat, 01 Aug 2020 01:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पिछले साल अबुधाबी में टी-10 लीग में मराठा अरबियंस का प्रतिनिधित्व किया था। अब उनके नक्शेकदम पर टीम इंडिया से संन्यास ले चुके इरफान पठान भी लंका प्रीमियर लीग (LPL) में खेलते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
इरफ़ान पठान - फोटो : social media
अपने दौर के धांसू ऑलराउंडर रहे इरफान पठान उन 70 विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 28 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने में दिलचस्पी दिखाई है। टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट, 120 वन-डे और 24 टी-20 मुकाबले खेलने वाले 33 वर्षीय पठान को 2018 में किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा थ, तब से वह कमेंट्री करने लगे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social Media
श्रीलंका प्रीमियर लीग में कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना के नाम की पांच टीमें लीग में हिस्सा लेंगी। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, 'पठान को प्लेयर ड्राफ्ट में रखा जाएगा, जब तक पांच में से एक फ्रेंचाइजी उन्हें मार्की खिलाड़ी के रूप में नहीं चुनती। इसके मुताबिक, 'ड्राफ्ट और फ्रेंचाइजी मालिकों की जानकारी की घोषणा अंतिम रूप देने के बाद की जाएगी। श्रीलंका क्रिकेट सरकार से कुछ मंजूरी मिलने का भी इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही फ्रेंचाइजी मालिकों पर फैसला होगा।'

4 of 6
इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) सक्रिय भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी टी-20 लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता, लेकिन पठान पहले ही संन्यास ले चुके हैं, जिससे उन्हें इसके लिए मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

5 of 6
इरफ़ान पठान - फोटो : social media
श्रीलंका के ऑलराउंडर फरवेज महरूफ ने इस साल जनवरी में संन्यास की घोषणा करने वाले पठान का नाम ड्राफ्ट में शामिल करने की पेशकश की थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर मजाकिया छेड़छाड़ के बाद महरूफ ने ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को अपनी कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान टूर्नामेंट को अपनी मंजूरी दी। बोर्ड ने बयान में कहा, '23 लीग मैच चार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रंगगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पालेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सूरीयावेवा महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें