फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: हार के बाद विराट कोहली पर भड़के इरफान पठान, टीम में बने रहने पर उठाए सवाल; जमकर निकाली भड़ास

Sun, 05 Jan 2025 05:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली की फॉर्म अच्छी नहीं रही थी और उन्होंने पांच मैचों में 190 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल है।
विज्ञापन
इरफान पठान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व ऑलआउंडर इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से करारी हार के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर जमकर भड़ास निकाली है। पठान का कहना है कि समय आ गया है जब भारतीय टीम प्रबंधन को कोहली की जगह युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली की फॉर्म अच्छी नहीं रही थी और उन्होंने पांच मैचों में 190 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल है। 
विज्ञापन

पठान ने कोहली के टीम में होने पर सवाल उठाए 
कोहली के खराब प्रदर्शन के कारण इरफान ने उनकी आलोचना की। पठान ने कोहली के टीम में स्थान पर सवाल खड़ा किया और कहा कि इस भारतीय बल्लेबाज ने अपनी तकनीकी कमियों को सुधारने के लिए ना मेहनत की और ना ही घरेलू क्रिकेट में शिरकत की। कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंदों से काफी परेशान दिखे और आठ बार ऐसे ही आउट हुए। 

घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने पर की आलोचना 
पठान ने कहा, सुपरस्टार कल्चर खत्म होना चाहिए, टीम कल्चर की जरूरत है। आपको प्रदर्शन में सुधार करना होगा। इस सीरीज से पहले भी मैच थे और उनके पास घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका था लेकिन उन्होंने नहीं खेला। इस कल्चर को बदलना होगा। विराट कोहली ने आखिरी बार घरेलू क्रिकेट कब खेला था। एक दशक से भी पहले। पहली पारी में 2024 में विराट कोहली का औसत 15 रहा है। पिछले पांच साल में 30 भी नहीं रहा। क्या ऐसे सीनियर भारतीय टीम में होने चाहिए। इसकी बजाय तो किसी युवा को मौका देना चाहिए जो 25-30 की औसत दे ही देगा। यह टीम के बारे में है, व्यक्तियों के बारे में नहीं।
विज्ञापन

पठान ने कहा, जब हम कोहली की बात करते हैं तो उसने भारत के लिए बहुत कुछ किया है। बहुत सारे अच्छे प्रदर्शन लेकिन बार-बार एक ही गलती पर आउट हो रहे हैं। आप इस तकनीकी गलती को सुधारने का प्रयास ही नहीं कर रहे। सुनील गावस्कर सर यहां है। उनसे या किसी और से बात करने में कितना समय लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें