दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का प्रदर्शन भले ही आईपीएल में अभी तक निराशाजनक रहा हो, लेकिन टीम के ऑलराउंडर इरफान पठान की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।
बुधवार को एक कार्यक्रम में दिल्ली डेयरडेविल्स के क्रिकेटर इरफान पठान के अलावा उनके साथी खिलाड़ी डेविड वार्नर, आंद्रे रसेल, रोलोफ वान डेर मर्व, शाहबाज नदीम और कोच एरिक सिमंस दिल्ली डेयरडेविल्स फेस ऑफ द ईयर को चुनने के लिए मौजूद थे।
इस खिताब के लिए पांच मॉडल मौजूद थीं, जिनसे डेयरडेविल्स के क्रिकेटरों ने महिलाओं के गुणों और क्रिकेट से जुड़े सवाल पूछे।
इस दौरान एक मॉडल से जब यह सवाल पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर के साथ डेट पर जाना चाहेंगी तो उन्होंने इरफान का नाम लिया।
इस मॉडल ने कहा, "इरफान सबसे हॉट और खूबसूरत क्रिकेटर हैं। मैं उनके साथ डेट पर जाना पसंद करंगी। मैंने इरफान के कारण ही क्रिकेट देखना शुरू किया।"
इस मॉडल के प्रपोजल और महिला प्रशंसकों की दीवानगी के बारे में पूछने पर इरफान ने कहा, "मैं शर्माने वाला व्यक्ति नहीं हूं लेकिन जब ऐसा सुनता हूं, तो मैं शरमा जाता हूं।"