फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: क्या इस सीजन के बाद आईपीएल को अलविदा कहेंगे धोनी? इरफान ने रखी राय; बोले- उनके बिना सीएसके अधूरी

Fri, 13 Mar 2026 03:44 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत होने में अभी समय है, लेकिन धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है। इसे लेकर पूर्व भारतीय कप्तान इरफान पठान ने भी अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने जा रहा है और एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। हर बार की तरह इस बार भी एक सवाल सभी के मन में है कि क्या धोनी का यह आखिरी सीजन है? इसे लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी अपनी राय रखी है। इरफान का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कल्पना धोनी के बिना नहीं की जा सकती है। इरफान का मानना है कि धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। 
विज्ञापन

इरफान बोले- सैमसन और ऋतुराज को तैयार करेंगे धोनी
इरफान ने कहा, धोनी के बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल होगा। उनकी भूमिका अब टीम में सभी को एक साथ लाना होगी। धोनी अब संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ को तैयार करने में मदद करेंगे। मुझे पक्का नहीं पता कि वह कितने मैच खेलेंगे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से बहुत मदद मिलेगी। संजू को फायदा होगा क्योंकि वह भी नेतृत्व ग्रुप का हिस्सा होंगे। ऋतुराज गायकवाड़ लीडर हैं। लेकिन एक ग्रुप के तौर पर, दो या तीन लोगों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि धोनी कुछ अलग करेंगे। उनकी फिटनेस, बल्लेबाजी स्थान और क्या वह सभी मैच खेलेंगे, इस बारे में सवाल अभी भी उठेंगे। सीएसके मैनेजमेंट ही इसके बारे में जवाब दे पाएगा। वे निश्चित रूप से अपनी छठी आईपीएल ट्रॉफी उठाकर धोनी को शानदार विदाई देने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन

सीएसके के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी
पिछले दिनों आईपीएल 2026 में धोनी की भूमिका और मैच की संख्या पर फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा था कि धोनी सभी मैच खेलेंगे, लेकिन उनकी भूमिका टीम मैनेजमेंट तय करेगा। धोनी लीग की शुरुआत से ही इसमें हमेशा मौजूद रहे हैं और सीएसके की पीली जर्सी की पहचान बन गए हैं। वह अपना 19वां सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। धोनी आईपीएल के सफलतम विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। बतौर बल्लेबाज उनके रिकॉर्ड पर गौर करें तो 278 मैचों में उन्होंने 5439 रन बनाए हैं। धोनी 158 कैच पकड़ने के साथ ही 47 स्टंपिंग कर चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें