फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs IRE: आयरलैंड ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती, टी20 में स्टरलिंग के तीन हजार रन पूरे

Fri, 19 Aug 2022 02:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट

सार

सलामी बल्लेाज पॉल स्टरलिंग (16 रन) को टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रन बनाने के लिए बस पांच रन की जरूरत थी और उन्होंने तीन गेंद में इन्हें पूरा कर लिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्ज डॉकरेल ने बारिश से प्रभावित निर्णायक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आयरलैंड को जीत दिलाई जिससे टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की शृंखला 3-2 से अपने नाम की। डॉकरेल ने घरेलू टीम के लिए निर्णायक रन लिया जिससे आयरलैंड ने सात विकेट से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


बारिश के कारण आयरलैंड को सात ओवर में जीत के लिए 56 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने दो गेंद रहते हासिल कर लिया। टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का न्यौता देने के बाद आयरलैंड ने अच्छी शुरूआत की। मार्क एडेयर ने सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई और रहमनुल्लाह गुरबाज को अपने पहले और टीम के दूसरे ओवर में पवेलियन भेज दिया। एडेयर ने इब्राहिम जदरान को भी आउट कर 16 रन देकर तीन विकेट झटके।

मेहमान टीम का स्कोर चार ओवर में तीन विकेट पर 26 रन हो गया। उस्मान गनी ने नाबाद 44 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला, लेकिन दूसरे छोर पर नजीबुल्लाह जदरान (10) और मोहम्मद नबी को जोश लिटिल ने विकेटकीपर लोकरान टकर के हाथों कैच आउट कराया। इससे बारिश के कारण 15 ओवर में अफगानिस्तान ने पांच विकेट पर 95 रन बनाए। 
विज्ञापन


टी20 में स्टरलिंग के तीन हजार रन पूरे
सलामी बल्लेाज पॉल स्टरलिंग (16 रन) को टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रन बनाने के लिए बस पांच रन की जरूरत थी और उन्होंने तीन गेंद में इन्हें पूरा कर लिया। साथी सलामी बल्लेबाज और कप्तान एंड्रयू बालबिर्नी (09 रन) मुजीबुर रहमान की गेंद का शिकार हुए, तब स्कोर 17 रन था। फिर स्टरलिंग भी इसी गेंदबाज का शिकार हो गये।लॉकरान टकर ने 14 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए। हैरी टेक्टर और डॉकरेल ने फिर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें