फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IREvPAK: ऐतिहासिक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाक का स्कोर 268/6

Sun, 13 May 2018 03:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ireland test cricket team
विज्ञापन
आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच डब्लिन में खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान 268 रन बना लिए हैं। फहीम अशरफ 61* एवं शादाब खान 52* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहली बार टेस्ट मैच खेल रही आयरलैंड की टीम ने शानदार गेंदबाजी की है। बता दें कि पहले दिन का खेल बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
विज्ञापन


आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। 13 के स्कोर पर ही पाकिस्तान के दो विकेट गिर चुके थे। अजहर अली 4 और इमाम-उल-हक 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हैरिस सोहेल (31) ने असद शफीक (62) के साथ मिलकर टीम को संभाला और लंच तक स्कोर को 67 तक पहुंचाया, लेकिन लंच के बाद आयरलैंड ने जबरदस्त वापसी की। 

वहीं, 126 रन के स्कोर पर पाकिस्तान अपने 4 विकेट गंवा चुके थे। चाय के समय स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 193 था। शादाब खान और फहीम अशरफ ने टीम को संभाला। बारिश के कारण जब दूसरे दिन का खेल रुका, तब तक दोनों बल्लेबाज सातवें विकेट के लिए 109 रनों की शानदार साझेदारी हुई।  आयरलैंड की तरफ से टिम मुर्टाघ, स्टुअर्ट थॉम्पसन और बॉयड रैंकिन अभी तक दो-दो विकेट लिए। पाकिस्तान की तरफ से फहीम अशरफ और इमाम-उल-हक़ ने अपना टेस्ट डेब्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें